फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पौराणिक मेले को मान्यता मिलने से जिला पंचायत से मेजबानी छिन सकती है------

पौराणिक मेले को मान्यता मिलने से जिला पंचायत से मेजबानी छिन सकती है------

Thu, 21 Sep 2017 11:52 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
पौराणिक मेले को मान्यता मिलने से जिला पंचायत से मेजबानी छिन सकती है------
व्यापारियों को टैक्सों की मार से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन


- मेले को मान्यता मिलने से जिला पंचायत से छीन सकती है मेजबानी

इमरान अली
गढ़मुक्तेश्वर। खादर मेले को मान्यता मिलने से जिला पंचायत के हाथ से कमान छिन सकती है। वहीं, व्यापारियों-दुकानदारों को भारी भरकम टैक्स चुकाने से मुक्ति भी मिल जाएगी।
क्षेत्रीय विधायक कमल मलिक के अथक प्रयास से प्रदेश शासन ने उपेक्षित गढ़ खादर मेले को मान्यता दे दी है, जिससे मेला सरकारी होने पर अब जिला पंचायत को भी खजाना खर्च नहीं करना पड़ेगा। लेकिन ब्रिटिश शासन काल से चली आ रही परंपरा टूटने की संभावना है। मेला सरकारी होने के बाद इसके आयोजन का जिम्मा जिला पंचायत महकमे से प्रशासन के हाथ में आ सकता है। वहीं, मान्यता मिलने पर शासन से करोड़ों का अनुदान भी मिलना है, जिससे आवागमन के साथ ही मेले में पहुंचकर अदा किए जाने वाले टैक्सों से भक्तों समेत व्यापारियों को निजात मिल जाएगी। इसके अलावा सीमित संसाधनों के चलते जिला पंचायत महकमा मेला आयोजन में दिल खोलकर रकम खर्च नहीं कर पाता था, जिससे भक्तों समेत व्यापारियों को अपेक्षित स्तर पर सुविधा नहीं मिल पाती थीं।
विज्ञापन

एसडीएम मीनू राणा का कहना है कि मान्यता मिलने से खादर मेला पूरी तरह सरकारी हो गया है, लेकिन आयोजन किसके द्वारा किया जाएगा। इसका फैसला जिला प्रशासन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed