{"_id":"599f19464f1c1bbb448b4740","slug":"81503598918-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी रही अनुपस्थित तो पिता के पास पहुंचेगा एसएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी रही अनुपस्थित तो पिता के पास पहुंचेगा एसएमएस
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी रही अनुपस्थित तो पिता के पास पहुंचेगा एसएमएस
-एसएसवी पीजी व एकेपी डिग्री कालेज में छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से कालेज प्रबंधन ने लिया निर्णय
-उपस्थिति समय से दो घंटे की देरी होते ही भेज दिया जाएगा एसएमएस
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। नगर के एडेड कालेजों में अध्यनरत छात्राएं यदि अनुपस्थित रहीं तो जानकारी के लिए उनके पिता के मोबाइल पर कालेज से मैसेज पहुंचेगा। छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से कालेज प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है, उपस्थिति समय से दो घंटा की देरी होते ही यह मैसेज भेजा जाएगा। सभी छात्राओं से उनके पैरेंटस के मोबाइल नम्बर लिए जा रहे है।
नगर के प्रमुख को-एजुकेशन एसएसवी पीजी कालेज व एकेपी डिग्री कालेज में दूर दराज से छात्र/छात्राएं पढ़ने आती हैं। कई बार छात्राएं घर से तो आ जाती हैं, लेकिन किसी कारणवश कालेज तक नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती है।
इस समस्या से बचने के लिए अब कालेज प्रबंधन ने छात्राओं के अनुपस्थित रहने पर उनके पिता को मैसेज भेजने का निर्णय लिया है। कक्षा में उपस्थिति समय से दो घंटे की देरी होते ही उनके पिता के मोबाइल पर मैसेज भेज दिया जाएगा। इससे अभिभावक भी सजग हो जाएंगे। एसएसवी पीजी कालेज की प्राचार्या डॉ. शशि वशिष्ठ का कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है। अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं के पिता के मोबाइल पर मैसेज भेजकर उन्हें अवगत कराया जाएगा।