फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   74 percent vote in kakrana two booth

Hapur News: ककराना में दो बूथों पर 74 प्रतिशत हुआ मतदान

Fri, 26 Apr 2024 11:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 26 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
74 percent vote in kakrana two booth
धौलाना। साठा चौरासी के गांवों में सुबह से मतदान के लिए लोगों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। लेकिन दोपहर को बूथों पर लोगों की कमी रही। वोटों का पूरा आंकड़ा हालांकि शनिवार को मिलेगा, लेकिन क्षत्रिय बाहुल्य गांव ककराना में 74 प्रतिशत वोट पड़े। यह तब था जब लोगों से भाजपा के लिए वोट न करने की अपील की गई थी।
विज्ञापन


विरोध की घोषणा के चलते साठा चौरासी के बूथों पर सबकी नजर थी। शुुरुआत में स्थिति ठीक रही लेकिन गर्मी के कारण मतदान के दौरान दोपहर को बूथ सूने हो गए थे। इस क्षेत्र में अधिकतर लोगों के किसान होने के कारण सुबह से ही लोग खेतों में काम करने चले गए थे। लेकिन दोपहर बाद बूथों पर भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। जिसके बाद मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई। धौलाना के मतदान केंद्र की बात करें तो यहां दस बूथों पर कुल 10911 मतों में से 6561 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। लेकिन ककराना इससे भी अधिक रहा और यहां दो बूथों पर हुए मतदान में 2476 मतों में से 1877 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग करते हुए 74 प्रतिशत मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed