फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नाव चालकों की मनमानी पर नकेल कसेगी

नाव चालकों की मनमानी पर नकेल कसेगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
नाव चालकों की मनमानी पर नकेल कसेगी
नाव चालकों की मनमानी पर कसेगी नकेल
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट गंगा में नाव चलाने वालों की मनमानी वसूली और नियमों की अनदेखी पर नकेल कसने को पुलिस ने पालिका प्रशासन से मदद मांगी। किराए की सूची चस्पा कराने के साथ ही नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई होगी।
दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत पश्चिमी यूपी से जुड़े हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन ब्रजघाट तीर्थनगरी में आकर गंगा स्नान, दाह संस्कार, अस्थि विसर्जन और बच्चों के मुंडन जैसे अनुष्ठान करते हैं। इसके अलावा भी स्कूल कॉलेजों की छुट्टी और रविवार के दिन महानगरों के सैकड़ों परिवारों का यहां आगमन होता है, जिनमें अधिकांश अनुष्ठानों के बाद गंगा नदी में नौकायन का भी जमकर लुत्फ लेते हैं। ब्रजघाट गंगा में मोटर बोट समेत सैकड़ों नावों का संचालन हो रहा है, लेकिन अधिकांश नाविक मनमाना किराया वसूलने के साथ ही पुलिस प्रशासन समेत पालिका से जुड़े नियमों की खुलेआम धज्जी उड़ाकर नौकायन करने वालों की जिंदगी से खिलवाड़ तक करते रहते हैं। दर्जनों नावों को नाबालिग बच्चे चलाते हैं, जबकि कई नाविक दिनभर नशे में धुत रहते हैं। इसके अलावा भी क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर नावों को अधिक गहराई वाले स्थानों पर ले जाया जाता है, जिससे अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है। अवैध वसूली और विरोध करने वालों से अभद्रता होने को लेकर आए दिन शिकायत होती रहती हैं, जिनका संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। इंस्पेक्टर आरके राठी ने पालिका ईओ को पत्र भेजा है, जिसके माध्यम से आरती स्थल समेत सार्वजनिक स्थानों पर नावों के किराए की सूची चस्पा कराने के साथ ही लाइसेंस के बिना नाव चलाकर नियमों की धज्जी बिखेरने वालों पर नकेल कसने की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन

ईओ अमिता वरुण का कहना है कि पालिका के ब्रजघाट उप कार्यालय इंचार्ज चीनीपाल को पत्र भेजा गया है, जिसके माध्यम से नाव चालकों समेत गंगा किनारे मुंडन करने वाले नाइयों को लाइसेंस जारी कर एक सप्ताह के भीतर उनकी सूची कार्यालय को उपलब्ध कराने की कड़ी हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि सूची मिलने के बाद लाइसेंस के बिना चलने वाली नावों को जब्त करने के साथ ही उनके संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed