फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारे, ऐसा हो हमारा सांसद

किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारे, ऐसा हो हमारा सांसद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारे, ऐसा हो हमारा सांसद
किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारे, ऐसा हो हमारा सांसद
विज्ञापन


हापुड़। लोकसभा चुनाव को लेकर गांव की चौपालों पर चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीण ऐसा सांसद व सरकार चाहते हैं जो किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारे और उनके बच्चों के लिए रोजगार का सृजन करें।
शुक्रवार को गांव सलारपुर की चौपाल में भी इसी तरह के मुद्दे सुनने में आए। ग्रामीणों का कहना था कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है, फिर भी यहां का किसान तिल तिल मरने को मजबूर है। इसका कारण यह है कि किसानों को फसलों का मुनासिब दाम नहीं मिल रहा है और गन्ना का भुगतान भी शुगर मिलों की मनमर्जी पर ही टीका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि वह ऐसी सरकार व सांसद चाहते हैं जो किसानों के बारे में सोचे। किसान यदि संपन्न होगा तो निश्चित ही देश विकास के मार्ग पर अग्रसर होगा। इतना ही नहीं उनके बच्चों के लिए भी रोजगार का सृजन किया जाए। चौपाल में पवन हूण, चतरसैन गोस्वामी, लीले मास्टर, रामकुमार, रूपराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्टर लीले सिंह का कहना है कि सांसद ऐसा हो जो क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाए और उसका निस्तारण कराए।--फोटो संख्या--17

जितेंद्र प्रधान का कहना है कि गन्ने का किसानों को नकद भुगतान व फसलों का मुनासिब दाम मिले, वह ऐसी सरकार व सांसद का चयन चाहते हैं।--फोटो संख्या--18

सुशील कुमार का कहना है कि देश की तरक्की का मार्ग गांवों के बीच से होकर ही निकलता है। देश के विकास से पहले किसानों का उत्थान जरूरी है।--फोटो संख्या-19

सुबीश त्यागी का कहना है कि उनका सांसद ऐसा हो जो किसानों की आवाज सुने और उनकी हर समस्या का निस्तारण कराए। किसानों का दुख, दर्द सुनने वाला ही उनका सांसद हो सकता है।--फोटो संख्या-20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed