{"_id":"5b464fe64f1c1bc1248b5d72","slug":"71531334630-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर के चयन में धांधली का आरोप लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर के चयन में धांधली का आरोप लगा
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन डीलर के चयन में धांधली का आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। गांव बिहूनी के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर राशन डीलर के चयन में धांधली का आरोप लगाते हुए एसडीएम को पत्र दिया है। ग्रामीणों ने डीलर का चयन निरस्त करते हुए दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।
गढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव बिहूनी के ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीएम ज्योति राय को शिकायती पत्र दिया है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले गांव में राशन डीलर के चयन के लिए खुली पंचायत का आयोजन किया गया था। इसमें ग्राम प्रधान भीष्म त्यागी ने अधिकारियों से साठगांठ कर दुकान का प्रस्ताव अभिषेक के नाम करा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई थी, जिसके बाद नायब तहसीलदार द्वारा मामले की जांच भी की जा चुकी है। ग्रामीणों ने वर्तमान दुकान निरस्त कराते हुए दोबारा चुनाव कराकर डीलर का चयन कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रधान संजीव त्यागी, सुमन, चंद्रकला, माया, विमलेश, पुष्पा, माया, कल्पना, सरस्वती, शांति, मुन्नी, प्रमोद, सुनीता, द्रोपदी, बाला, सरोज, शिवानी समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। वहीं ग्राम प्रधान मेजर भीष्म त्यागी का कहना है कि उन पर लगाया गया आरोप निराधार है। गांव में हुई खुली पंचायत में अधिकारियों के सामने डीलर का चयन किया गया था। एसडीएम ज्योति राय का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।