फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कार्य में लापरवाही बरतने पर 18 ग्राम प्रधानों को नोटिस

कार्य में लापरवाही बरतने पर 18 ग्राम प्रधानों को नोटिस

Fri, 01 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
कार्य में लापरवाही बरतने पर 18 ग्राम प्रधानों को नोटिस
काम में लापरवाही बरतने पर 18 ग्राम प्रधानों को नोटिस
विज्ञापन


हापुड़। काम में लापरवाही बरतने व उच्च अधिकारियों के आदेश का पालन न करने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने 18 ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रधानों से एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है।

जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ ग्राम प्रधान के खिलाफ उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने, शासकीय कार्यों में बाधा पहुंचाने तथा जनहित के कार्यों में उदासीनता बरतने की शिकायतें मिल रही थी। इसके अलावा वे अपने दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन भी नहीं कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिले के 18 ग्राम प्रधानों को संविधान में प्रदत्त धाराओं के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। जिन प्रधानों को नोटिस जारी किया गया है उनमें ग्राम पारपा की प्रधान शीला देवी, ग्राम कपूरपुर के प्रधान राधेश्याम, खैरपुर खैराबाद के प्रधान दिनेश, समाना के प्रधान श्रवण कुमार, दौलतपुर ढीकरी के प्रधान चंद्रपाल, बीघेपुर के प्रधान महेश गिरि, सुखदेवपुर के प्रधान मुकेश, नंदपुर के प्रधान निरंजन शर्मा, सौलाना की प्रधान रीता देवी, नंगला गज्जू के प्रधान कालीचरण, सालारपुर की प्रधान राजेंद्री, सिकंदरपुर की प्रधान पूनम, लड़पुरा के प्रधान संदीप, रहरवा किरयावली के प्रधान भगत सिंह, बहरापुर ठेरा के प्रधान गुफरान, मुजफ्फरा बागड़पुर के प्रधान अमर सिंह, शरीफपुर के प्रधान मनवीर व मुक्तेश्वर के प्रधान कृष्णपाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed