फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अपनी पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए उम्र के आखिरी पड़ाव में किया वोट

अपनी पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए उम्र के आखिरी पड़ाव में किया वोट

Thu, 23 Nov 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
अपनी पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए उम्र के आखिरी पड़ाव में किया वोट

विज्ञापन
फोटो फाइल संख्या 22एचपीआर पीएच-03, 07
विकास के लिए उम्र के आखिरी पड़ाव में डाला वोट
- 105 वर्ष की नत्थो, 78 वर्ष के मजीद भी बूथों तक पहुंचे
- कोई पोते का हाथ पकड़ तो कोई लाठी के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। उम्र के आखिर पड़ाव में भी मतदान के लिए पहुंचे बुजुर्ग वोटरों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। बुजुर्गों का कहना था कि उन्होंने विकास के लिए अपना वोट दिया है। इस दौरान कोई अपने परिजन का हाथ पकड़कर वोट डालने के लिए आया तो कोई लाठी के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचा।
बुधवार को सुबह से ही मतदान को लेकर हर वर्ग में उत्साह दिखायी दिया। मतदान केंद्रों पर लोगों की लाइन लगी रही। वोट के प्रति यह उत्साह केवल युवा वर्ग तक ही सीमित नहीं रहा। उम्र के आखिरी पड़ाव में पहुंच चुके बुजुर्ग बीमारी और कमजोरी के बावजूद वोट डालने के लिए बूथों पर पहुंचे।
विज्ञापन

अधिकतर बुजुर्गों ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए वोट कर रहे हैं। यह वोट खुद के लिए नहीं बल्कि उनकी आने वाली पीढ़ी के लिए है। वोट डालने पहुंची पीरबाउद्दीन निवासी 105 वर्षीय नत्थो, मजीदपुरा निवासी 78 वर्षीय मजीद, मजीदपुरा के 72 वर्षीय अरशद, शहीद, प्रेमवती, चंपो निवासी सोटावाली, कोशल्या व अंगूरी निवासी राजीव विहार बोली कि अच्छा प्रत्याशी चुना जाएगा तो क्षेत्र में विकास होगा जिसका लाभ हमारे बच्चों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed