फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   70 fault in one day

Hapur News: बिजलीघरों पर घटा वोल्टेज, 70 फाल्ट से गहराया बिजली संकट

Wed, 17 Apr 2024 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 17 Apr 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
70 fault in one day
हापुड़। तापमान बढ़ने से बिजलीघर हांफने लगे हैं, 11 हजार के स्थान पर 10500 तक वोल्टेज मिल रहे हैं। बुधवार को गर्मी के दौरान जिलेभर में 70 से अधिक स्थानों पर फाल्ट हुए। इन्हें ठीक करने के लिए बार-बार फीडर बंद करने पड़े। अप्रैल महीने में ही तापमान 40 डिग्री छूने को तैयार है। अगले कुछ महीने भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा, ऐसे में बिजली संकट झेलना पड़ सकता है। जिले में निर्बाध सप्लाई के लिए रिवैंप और बिजनेस प्लान में करोड़ों रुपये से ऊर्जीकरण का कार्य चल रहा है। लेकिन गर्मी की शुरूआत में ही बिजलीघर लो वोल्टेज से जूझने लगे हैं। आलम यह है कि पिछले सात दिन में बिजलीघरों को वोल्टेज 11 हजार से घटकर 10500 तक रह गए हैं। इसका असर पूरे शहर की सप्लाई पर पड़ रहा है, मशीनों पर अधिक भार है। तापमान बढ़ने से इसुलेटिड वायर में फाल्ट होने लगे हैं। बुधवार को दिल्ली रोड, अतरपुरा, पटना मुरादपुर, मोदीनगर रोड, रामपुर रोड, प्रीत विहार से जुड़े शहरी इलाकों में कई बार फाल्ट हुए। इन बिजलीघरों पर 70 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गई।
विज्ञापन




-इन मोहल्लों में हुए फाल्ट-

अर्जुननगर, रघुवीर गंज, आर्यनगर, पीरबाउद्दीन, मोहल्ला खाई, सिकंदरगेट, कोटला मेवतियान, कोटला सादात, पुराना बाजार, प्रेमपुरा, शिवपुरी, त्यागीनगर, इंद्रगढ़ी, पन्नापुरी, इंद्रलोक, न्यू आलोक, तगासराय, फूलगढ़ी, शिवपुरी, राजीव विहार, गणेशपुरा, साकेत में कई स्थानों पर फाल्ट की शिकायतें दर्ज करायी गई।
विज्ञापन


---

-जून महीने में सताएगा ट्रिपिंग-

इन दिनों दोपहर का तापमान ही सबसे अधिक है, सुबह शाम का तापमान काफी नीचे आ जाता है, ऐसे में बिजलीघरों के फीडर ट्रिपिंग से बच रहे हैं। जून महीने में एकाएक तापमान में बढ़ोत्तरी होने से फीडरों की ट्रिपिंग भी बढ़ेगी, इसके लिए बिजलीघरों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

-ट्रांसफॉर्मर में तेल मापने का कार्य शुरू-

गर्मी में जिन ट्रांसफार्मरों के अंदर तेल कम रहता है या लीकेज है। ऐसे ट्रांसफार्मरों के खराब होने का खतरा अधिक रहता है। अधिकारियों ने ट्रांसफार्मरों में तेल का स्तर मापने के निर्देश टीमों को दे दिए हैं।


---

-शहर, देहात को मिल रही निर्बाध सप्लाई-

निर्बाध सप्लाई देने की तैयारी लगभग पूरी है, अनुरक्षण का कार्य भी लगातार हो रहा है। बिजनेस प्लान से विद्युतीकरण में काफी सुधार हुआ है। उपभोक्ताओं को गर्मियों को भरपूर सप्लाई मिलेगी।--अवनीश कुमार, अधीक्षण अभियंता।

--

जतिन त्यागी १७एचपीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed