{"_id":"5b78653f42c792465942f42f","slug":"61534616895-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली दुकान में घुसी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली दुकान में घुसी, दो घायल
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली दुकान में घुसी, दो घायल
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर ईंटों की भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
शनिवार दोपहर बाद ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली बुलंदशहर रोड पर हापुड़ की ओर आ रही थी। जब ट्रैक्टर ट्राली बुलंदशहर रोड पर जजीद पुलिस चौकी के पास पहुंची तो तेजगति के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसा। इस दौरान इसकी चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आयी। इधर ट्रैक्टर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर के चालक की तलाश की जा रही है।