फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गंदगी और जलभराव से गंगानगरी निवासी परेशान

गंदगी और जलभराव से गंगानगरी निवासी परेशान

Tue, 14 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
गंदगी और जलभराव से गंगानगरी निवासी परेशान
गंदगी और जलभराव से गंगानगरी निवासी परेशान
विज्ञापन

सार्वजनिक शौचालय के बाहर हुआ जलभराव
फोटो 4
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट गंगा नगरी में आम लोगों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर गंदगी और जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया था। इसके बाद देश समेत प्रदेश के सभी शहरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मंत्री, सांसद और विधायकों से लेकर अधिकारी तक सड़कों पर झाड़ू लेकर सफाई करते हुए नजर आए थे। लेकिन ब्रजघाट के लोगों और आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता अभियान बेमानी है। शहर में जगह-जगह स्थाई और अस्थाई सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी और बदबू से लोग परेशान हैं। वहीं ब्रजघाट तीर्थनगरी में लोगों की सुविधा के लिए बना सार्वजनिक शौचालय सिरदर्द बना हुआ है। जिसके बाहर बारिश का पानी भरने से लोगों को आवागमन समेत शौचालय का प्रयोग करने के लिए जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ईओ राममूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि शौचालयों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। वहीं जलभराव की समस्या के लिए निकासी की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed