फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दोपहर तक जाम से जूझती रही शहर की सड़कें

दोपहर तक जाम से जूझती रही शहर की सड़कें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
दोपहर तक जाम से जूझती रही शहर की सड़कें
दोपहर तक जाम से जूझती रहीं शहर की सड़कें
विज्ञापन


हापुड़। शहर को लोगों का जाम से पीछा नहीं छूट रहा है। सोमवार को एक बार फिर दिन चढ़ते ही जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। दोपहर बाद ही लोगों को इससे राहत मिली।

सप्ताह का पहला दिन सोमवार शहर के लोगों को भारी पड़ रहा है। छुट्टी के बाद वाहनों के अतिरिक्त दबाव के कारण सड़कों पर जाम आम बात हो गयी है। इस सोमवार को भी सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। वाहनों का दबाव ऐसा बढ़ा कि गढ़ दिल्ली के अलावा, बुलंदशहर रोड, मेरठ रोड पर भी जाम लग गया। करीब चार घंटे तक शहर में जाम की स्थिति रही। जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। शहरवासी अमित सिंह ने बताया कि उन्हें प्रतिदिन दोपहर के समय काम से पिलखुवा या गढ़ जाना पड़ता है। लेकिन सोमवार को जाम के कारण उन्हें या तो देरी हो जाती है, या फिर उन्हें समय से पहले निकलना पड़ता है। लगभग यही स्थिति हर यात्री की है। शहर के दुकानदार भी जाम को लेकर परेशान रहते हैं। जिस दिन जाम रहता है, उस दिन इनका कारोबार भी प्रभावित रहता है। सीओ राजेश कुमार का कहना है कि छुट्टी और होली के बाद वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। समय रहते जाम खुलवा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed