{"_id":"5c2e53c5bdec2256aa76efa7","slug":"51546539973-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायता समूह की 22 महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए रवाना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायता समूह की 22 महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए रवाना किया
विज्ञापन

हापुड़। जिला विकास विभाग और परिवार सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित टैक कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को ग्राम नवादा की 22 महिला किसानों को प्रशिक्षण के लिए केंद्रीय आलू अनुसंधान मेरठ के लिए भेजा गया है। जिला विकास अधिकारी ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर मेरठ के लिए रवाना किया।
जिला विकास अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि नाबार्ड और जिला विकास विभार द्वारा जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत महिलाओं को समूह के रूप में गठित कर उनसे अल्प बचत कराकर बैंक से जोड़ा जाता है। समूह के नाम से बैंक में एक बचत खाता खोला जाता है। छह माह बाद इस समूह को सीसी लिमिट जारी कर देता है। इसके द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की जाती है। नवादा की महिलाओं को आलू से चिप्स आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
इस दौरान ग्राम प्रधान मनोज कुमार, ग्राम विकास अधिकारी अवनीश कुमार, सहायक विकास अधिकारी अश्विनी कुमार, परिवार सोसायटी के सचिव ललित त्यागी, सुमन, सर्वेश, खुशबू, राजकुमारी, सरिता पाल आदि उपस्थित रहीं।