{"_id":"5c2a6972bdec2256af3f550e","slug":"51546283378-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में खींचकर महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में खींचकर महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास
विज्ञापन

हापुड़। घर के बाहर बैठी एक महिला को चाकू से आतंकित करते हुए गांव के ही दो लोग घर के अंदर खींचकर ले गए। इसके बाद दोनों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर लोगों को देखकर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 28 दिसंबर की शाम के समय वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के ही दो व्यक्ति हाथ में चाकू और ठंडे लेकर यहां पहुंचे। दोनों व्यक्ति गालियां देते हुए घसीटकर उसे उसके ही मकान में ले गए। इस दौरान दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद आरोपी दुष्कर्म की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत बाबूगढ़ पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद सोमवार को पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची और मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी ने बाबूगढ़ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।