फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   51 people jilabadar from hapur

Hapur News: जिले के 51 अपराधियों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई

Wed, 23 Aug 2023 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 23 Aug 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
51 people jilabadar from hapur
हापुड़। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हापुड़ पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जिले भर से 51 आपराधिक प्रवृति के लोगों को जिला बदर किया है। एसपी की इस कार्रवाई से ऐसे लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन


प्रभावी पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से एसपी अभिषेक वर्मा के द्वारा आपराधिक तत्व एवं आदतन बदमाश जो शहर या गांव में शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं, तथा लम्बे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हैं, उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जिन बदमाशों की गतिविधियों में सुधार की संभावना नहीं है। उन पर कार्रवाई के लिए जिले के थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। सुरक्षा कानून के तहत निगरानी बदमाशों को सूचीबद्ध कर जिला बदर की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन अनुशंसा सहित हापुड़ डीएम कार्यालय भेजा गया। जिस आधार पर डीएम हापुड़ ने 51 बदमाशों को जिला बदर करने का आदेश जारी किए है। इस आदेश के तहत इन बदमाशों को जिले की सीमा के भीतर प्रवेश के अनुमति नहीं होगी। एसपी ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना ही पुलिस की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन थानों में हुई कार्रवाई -

जारी आदेशों में हापुड़ कोतवाली पुलिस ने 20, बहादुरगढ़ पुलिस ने नौ, पिलखुवा पुलिस ने पांच, धौलाना पुलिस ने आठ, हापुड़ देहात पुलिस ने एक, कपूरपुर पुलिस ने एक, हाफिजपुर पुलिस ने एक, गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चार, सिंभावली पुलिस ने दो के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed