फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   500 cctv camera monitoring

Hapur News: 500 सीसीटीवी कैमरों से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी

Tue, 08 Jul 2025 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 08 Jul 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
500 cctv camera monitoring
हापुड़। कांवड़ यात्रा को लेकर इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसकी निगरानी के लिए 500 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। वहीं, डीजे की ऊंचाई व चौड़ाई को लेकर भी मुख्य सचिव व डीजीपी ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। मंगलवार शाम को एडीएम संदीप कुमार, एएसपी विनीत भटनागर ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य सचिव और डीजीपी ने वीसी के जरिए जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस बैठक में डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी ज्ञानंजय सिंह, सीडीओ हिमांशु गौतम, एडीएम संदीप कुमार, सीएमओ डॉ सुनील कुमार त्यागी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कहा गया कि कांवड़ मार्गों पर रूट डायवर्जन का पालन कराएं। यात्रा के दौरान भारी वाहनों का संचालन नियमानुसार हो। साथ ही कांवड़ की ऊंचाई 10 फीट और चौड़ाई अधिकतम 12 फीट होनी चाहिए। कांवड़ मार्गों पर बिजली के तारों को ऊंचा कराने के साथ ही जर्जर तार बदले जाएं। मांस की दुकानें कांवड़ यात्रा के दौरान बंद रहनी चाहिएं। इसके साथ सेवा शिविरों में अस्थाई शौचालय, अस्थाई बिजली के कनेक्शन और खान-पान को लेकर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी कार्यों के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए उनके निरीक्षण की रिपोर्ट ली जाए। पेड़ों की छंटाई के साथ बिजली के खंभों पर पॉलीथिन बांधने का कार्य समय से पूरा हो। बैठक में बताया गया कि जिले में करीब 500 कैमरों के अलावा 700 बिजली के खंभों पर पॉलीथिन बांधने के लिए चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा यात्रा के दौरान खुराफातियों पर नजर रखने और शांति समिति की बैठक करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


साथ ही जिले के उच्च अधिकारी भी मार्गों का निरीक्षण करें। वहीं, मंगलवार को डीएम अभिषेक पांडेय ने बछलौता मार्ग का निरीक्षण किया।

सफाई पर ध्यान दें अधिकारी --

एडीएम और एएसपी ने शाम को कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। एडीएम ने कहा कि कांवड़ मार्गों पर नगर पालिका साफ-सफाई प्रतिदिन कराए। यात्रा शुरू होने से पहले सड़कों की मरम्मत और साफ-सफाई का कार्य पूरा कराए। इसके अलावा शिविर लगाने के दौरान सड़क से हटवाकर लगवाए जाए। वहीं, एएसपी ने मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे, मार्गों पर वाहनों की स्थिति को लेकर जानकारी की। यात्रा के दौरान कौन सा मार्ग कब से कब तक बंद रहेगा और रूट डायवर्जन को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed