फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   45 lakh fraud

Hapur News: नौकरी का झांसा देकर ग्रामीणों से 45 लाख हड़पे

Fri, 08 Dec 2023 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 08 Dec 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
45 lakh fraud
सिंभावली। सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर शातिरों ने गांव खुराना जहांगीराबाद निवासी सात लोगों से 45 लाख रुपये हड़प लिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव खुराना जहांगीराबाद निवासी सोनल शर्मा ने न्यायालय के आदेश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसने बताया कि उसके पति कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं। कुछ साल पहले उसकी और उसके पति की जान पहचान कृष्णवीर, उसके बेटे विधित निवासी गांव अहरोला थाना चांदपुर जनपद बिजनौर से हुई। जिन्होंने बताया कि वह लोग एक न्यूज चैनल का संचालन करते हैं, जिसके चलते उनकी पहचान काफी लोगों से है। अपनी जान पहचान से वह सरकारी विभाग में लोगों को नौकरी भी दिला सकते हैं। महिला का कहना है कि 10 जनवरी 2018 को कृष्णवीर, विधित अपने साथ प्रियंका, राजकिशोर ओझा, मनता निवासी विजयनगर गाजियाबाद और गौरव निवासी गांव चित्सौना थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर को साथ लेकर उनके गांव पहुंचे। जिन्होंने गांव में घूमकर लोगों से वार्ता करते हुए गांव संबंधित समाचारों का संकलन किया। इसके बाद ग्रामीणों को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के बारे में भी बताया। आरोपियों के झांसे में आकर करीब आधा दर्जन ग्रामीणों ने उन्हें 32.50 लाख रुपये एकत्र कर दे दिए। इसके अलावा प्रियंका ने उसे भी सरकारी कॉलेज में प्रवक्ता की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। सरकारी नौकरी के लालच में उन्होंने भी आरोपियों को साढ़े 12 लाख रुपये दे दिए। जिसके बाद आरोपियों ने गांव आना बंद कर दिया। वहीं फोन से भी उन लोगों से संपर्क नहीं हो पाया। जिसके चलते वह ग्रामीणों को साथ लेकर उनके घर पहुंची। वहां भी उन लोगों ने जल्द नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। बार-बार तकादा करने पर आरोपियों ने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में उसने सिंभावली थाने समेत एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते उसे न्यायालय का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed