फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   44 watch tower in kartik mela

Hapur News: 25 किलोमीटर क्षेत्रफल में 44 वॉच टावरों से होगी मेले की निगरानी

Tue, 05 Nov 2024 09:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 05 Nov 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
44 watch tower in kartik mela
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेला क्षेत्र में पिछले एक माह से चल रही तैयारियां धरातल पर नजर आने लगी हैं। मंगलवार को मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे, आईजी नचिकेता झा ने मेले की तैयारियों को परखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


मेला स्थल पर हुई बैठक में डीएम प्रेरणा शर्मा ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा मेले में अभी तक टीनशेड का कार्य करा दिया गया, पथ प्रकाश की व्यवस्था शुरू हो गई, सेक्टरों में सभी घाट तैयार हो चुके हैं। अस्थायी सड़कों को भी बना दिया गया है। आपातकाल की स्थिति में एक अलग मार्ग बनाया गया है। मेला स्थल पर 20 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है। मेले में एंटी लार्वा की फॉगिंग कराई जाएगी और शाम को फाग मशीन को घुमाया जाएगा। मेले में सफाई के लिए 450 सफाईकर्मियों को तैनात किया गया है। जो शिफ्ट में सफाई करेंगे। मेले में 11 नवंबर की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जो 13 नवंबर की शाम तक चलेंगे। मेला स्थल पर निरंतर पानी, खाद्य सामग्री की जांच कराई जाएगी। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। अलग अलग सेक्टरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। ड्रोन का प्रयोग किया जाएगा। संपूर्ण मेले में बनाए गए 44 वाच टावरों से पुलिसकर्मी मेले पर निरंतर निगरानी करेंगे। आईजी नचिकेता झा ने कहा कि मेले की सुरक्षा चुनौती पूर्ण है, सभी पुलिसकर्मी प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क में रहें। आईकार्ड का प्रयोग करें, भैसा दौड़ नहीं होनी चाहिए। मेले में निरंतर गश्त होती रहनी चाहिए। हाईवे को जाम मुक्त रखने के लिए पहले से ही प्लान तैयार किया जाए। मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से मधुर व्यवहार करें। दुकानदारों से कोई भी अभद्रता नहीं करें। मनोरंजन क्षेत्र में होने वाली अराजकता को पुलिस रोके, ताकि यहां पर मनोरंजन के साधन और बढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed