फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   42 nomination in bar election

Hapur News: 42 प्रत्याशियों ने 21 पदों के लिए किया नामांकन

Thu, 07 Nov 2024 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 07 Nov 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
42 nomination in bar election
हापुड़। बार एसोसिएशन की वर्ष 2024-25 की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 12 बजे तक नामांकन हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर हरीश कुमार शर्मा द्वारा एक डमी नामांकन सहित कुल 13 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया। जांच में वरिष्ठ सदस्य पद के लिए प्रत्याशी आदेश कुमार के नामांकन में त्रुटि मिलने के कारण चुनाव अधिकारी ने निरस्त कर दिया है। जिससे अब 21 पदों 42 प्रत्याशी चुनाव मैदान रह गए है।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी संदीप कुमार त्यागी व सहायक चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में कुल 21 पद है। जिनके लिए बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए हरीश कुमार शर्मा द्वारा डमी नामांकन किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के तेजपाल सिंह व सुधीर कुमार राणा ने नामांकन किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रीति रानी व पवन तोमर, सहसचिव प्रकाशन पद पर सुबोध कुमार व अभिषेक आजाद , सह सचिव पुस्तकालय पद पर हिमांशु राज सिंह ने नामांकन किया। वरिष्ठ सदस्य पद पर सोनू, रविंद्र सिंहल व यामीन खान तथा कनिष्ठ सदस्य पद पर अंकित अग्रवाल व मोहम्मद असरफ ने नामांकन किया। उन्होंने बताया कि आठ नवंबर को नामांकन पत्र वापसी सुबह दस से शाम चार बजे तक की जाएगी। बारह नवंबर को दोपहर बारह बजे से शाम चार बजे तक टेंडर वोट डाली जाएगी। 13 नवंंबर को सुबह दस से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और 14 नवंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु होगी। जो मतगणना पूर्ण होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed