फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सावधान! कृभको के कंपोस्ट खाद में भी की जा रही मिलावट

सावधान! कृभको के कंपोस्ट खाद में भी की जा रही मिलावट

Thu, 17 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
सावधान! कृभको के कंपोस्ट खाद में भी की जा रही मिलावट
सावधान! अब कृभको के कंपोस्ट में भी मिलावट
विज्ञापन


- कृभको के कंपोस्ट खाद का सैंपल फेल, जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- कृभको के अधिकारियों ने रि-टेस्टिंग के लिए भेजा खाद का नमूना

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कृषि भूमि की बिगड़ रही सेहत को सुधारने के लिए भले ही विभाग किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने को जागरूक कर रहा है लेकिन कंपोस्ट खाद में भी अब मिलावट का खुलासा हुआ है। कृषि विभाग की छापेमारी में बुलंदशहर रोड स्थित कृभको केंद्र से लिया गया कंपोस्ट खाद का सैंपल जांच में फेल हो गया है। इससे कृषि विभाग के अफसरों में हड़कंप का माहौल है। हालांकि, कृभको के अधिकारियों की गुहार पर खाद का सैंपल रिटेस्टिंग के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार फसलों में अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मृदा की सेहत खराब हो रही थी। आलम यह हो गया है कि मृदा में पोषक तत्वों की कमी के चलते फसल का उत्पादन काफी हद तक प्रभावित हो गया है। जिले की मृदा के गिरती सेहत की पुष्टि कृषि विभाग की मृदा परीक्षण प्रयोगशाला की ओर से भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

ऐसे में इस समस्या से उभरने के लिए विभागीय अफसर किसानों से कंपोस्ट खाद खेतों में इस्तेमाल करने की अपील कर रहे हैं। लेकिन बुलंदशहर रोड स्थित कृभको केंद्र से किसानों को दिया जा रहा कंपोस्ट खाद मानकों पर खरा नहीं उतरा है। बीते दिनों कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा छापेमार कार्रवाई के दौरान इस केंद्र से कंपोस्ट के सैंपल भरे गए थे। जांच रिपोर्ट में खाद मानकों पर खरा नहीं उतरा है, जिला कृषि अधिकारी ने सैंपल फेल होने की पुष्टि की है। कंपोस्ट खाद के मानकों पर खरा नहीं उतरने से किसानों में भी अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर को ठेस पहुंची है। क्योंकि मृदा को स्वास्थ्य बनाने के लिए वह कंपोस्ट खाद का प्रयोग कर रहे थे। हालांकि कृभको के अधिकारियों की अपील पर अब खाद को रि टेस्टिंग के लिए लैब भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में इफ्को-डीएपी के सैंपल भी हो चुके हैं फेल
खाद के मानकों पर खरा न उतरने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पूर्व इफ्को की डीएपी खाद के भी सैंपल फेल हो चुके हैं, उक्त सैंपल को भी रिटेस्टिंग के लिए भेजा गया है।

रालोद के जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी का कहना है कि खादों में मिलावट का खेल धड़ल्ले से हो रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे केंद्रों को सील किया जाना चाहिए।
--फोटो फाइल संख्या 16एचपीआर पीएच-29

-जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार का कहना है कि बीते दिनों बुलदंशहर रोड स्थित कृभको केंद्र से भरा गया कंपोस्ट का सैंपल फेल आया है, रि टेस्टिंग के लिए फिर से सैंपल लैब भेजा गया है।


-कृभको के क्षेत्रीय प्रतिनिधि दूबे का कहना है कि खाद का जो सैंपल फेल हुआ है, उसे दोबारा जांच के लिए भेजा गया है। किसानों को अच्छी गुणवत्ता का खाद दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed