फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर अवतार लेते है: आचार्य कृपाशंकर

धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर अवतार लेते है: आचार्य कृपाशंकर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर अवतार लेते है: आचार्य कृपाशंकर
धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर अवतार लेते है : आचार्य कृपाशंकर
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह में व्यास ने वामन अवतार, नरसिंह अवतार की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि धर्म की स्थापना के लिए ही ईश्वर धरती पर अवतार लेते हैं।

गढ़ नगर की दुर्गा कॉलोनी के भागवत धाम में चल रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन मंगलवार को कथा व्यास कृपाशंकर महाराज ने कहा कि जब-जब धरती पर पाप और अत्याचारों की संख्या बढ़ती है, तब तब परमात्मा धरती पर अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। भगवान नरसिंह की कथा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भक्त प्रहलाद समेत लोगों पर हो रहे अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान ने नरसिंह रूप में अवतार लिया। वहीं वामन के रूप में अवतार लेकर भक्तों की रक्षा की। भगवान राम के रूप में अवतरित होकर मर्यादा की स्थापना की। वहीं श्रीकृष्ण अवतार में भगवान ने पृथ्वी पर प्रेम की स्थापना की। व्यास ने कहा कि प्रेम से ही संसार का संचालन हो सकता है और केवल प्रेम मार्ग पर चलकर ही श्री हरि की प्राप्ति संभव है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन करते हुए व्यास ने उनकी बाल लीलाओं से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। व्यास ने कहा कि कलियुग में भागवत कथा का श्रवण करने से ही सभी कष्टों और पापों का अंत हो जाता है, इसलिए सभी लोगों को शांत चित्त और भक्ति भाव से भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। इस मौके पर पंडित केशव प्रसाद मिश्रा, सतीश चौहान, सुनीता चौहान, सर्मिष्ठा मिश्रा, महेश सोनी, रश्मि, टेकचंद, भोलू गुप्ता, नीरज शर्मा, संजय शर्मा समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed