फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सलौनी की ग्राम प्रधान का मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान

सलौनी की ग्राम प्रधान का मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान

Fri, 30 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सलौनी की ग्राम प्रधान का मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान
सलौनी की ग्राम प्रधान का
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान

हापुड़। सिंभावली ब्लाक के गांव सलौनी की ग्राम प्रधान अंजू रानी को लखनऊ में गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सलौनी निवासी अध्यापक अवधेश कुमार की पत्नी अंजू रानी एक मात्र ग्राम प्रधान है जो रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार के लिए जिला प्रशासन ने चयनित की थीं। मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कार प्राप्त करने के बाद लौटी अंजू रानी ने बताया कि सलौनी में करीब 500 परिवार रहते हैं। इन सभी परिवारों में शौचालय हैं। इनमें से करीब 192 शौचालय सरकार की ओर से बनवाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव में सरकारी सफाई कर्मचारी नहीं है। इसके बावजूद प्राइवेट सफाई कर्मचारी रखकर गांव को साफ-सुथरा रखने का काम किया जाता है। गांव में तीन सरकारी स्कूल तथा दो आंगनबाड़ी केंद्र हैं। एक साधारण गृहणी होने के बावजूद अंजू का सहज कहना था कि वह घर के कामकाज को निपटाने के साथ ही गांव के विकास कार्यों पर भी नजर रखती हैं। वह रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित होने पर कहती हैं कि इससे उनके गांव का नाम ऊंचा हुआ है। यह उनके लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed