फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जलभराव पर फूटा गुस्सा, लोगों ने लगाया जाम

जलभराव पर फूटा गुस्सा, लोगों ने लगाया जाम

Fri, 08 Sep 2017 11:56 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
जलभराव पर फूटा गुस्सा, लोगों ने लगाया जाम
जलभराव पर फूटा गुस्सा, लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन

- स्वर्ग आश्रम रोड पर कीचड़ से आजिज लोगों ने अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी
- लोगों के आक्रोश को देखते हुए नगर पालिका ने सड़क से हटवाई कीचड़
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड पर हुए कीचड़ और जलभराव से आजिज लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। एकत्र लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे नगर पालिका परिषद और पुलिस के अधिकारियों ने कीचड़ हटाने का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया।
स्वर्ग आश्रम रोड पर जलभराव के चलते स्थिति काफी खराब है। शुक्रवार को स्कूल के लिए निकले कुछ बच्चे कीचड़ में फंस गए। जिससे गुस्साए लोग एकत्र होने शुरू हो गए। स्वर्ग आश्रम पर स्थित मोहल्ला केशव नगर, विद्यानगर, राजनगर के लोगों ने सड़क पर बुग्गी व बांस आदि लगाकर रास्ते को जाम कर दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर पालिका परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद महिलाओं ने अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और खूब खरी खोटी सुनाई। करीब डेढ़ घंटे तक लोग यहां जमे रहे। इस दौरान यहां से गुजरने वाले लोगों को खासी दिक्कत हुई। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत कीचड़ को सड़क से हटवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही लोग माने। ईओ जितेंद्र कुमार आनंद ने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए जेसीबी के माध्यम से रास्ते से कीचड़ को हटवाकर उसे साफ करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा करने वालों में नीरज त्यागी, राहुल यादव, सुधीर त्यागी, जनेश्वर त्यागी, मोनू यादव, कपिल त्यागी, ओम प्रकाश शर्मा, अशोक त्यागी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed