फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हापुड़ डिपो की सभी बसों में लगा जीपीएस सिस्टम

हापुड़ डिपो की सभी बसों में लगा जीपीएस सिस्टम

Thu, 24 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ डिपो की सभी बसों में लगा जीपीएस सिस्टम
हापुड़ डिपो की सभी बसों में लगा जीपीएस सिस्टम
विज्ञापन

-अब बस में छोटी घटना होने पर भी डिपो अफसर रहेंगे अपडेट
-बसों की स्थिति, स्पीड कंप्यूटर सिस्टम पर हुई ऑनलाइन
- इमरजेंसी ब्रेक लेने पर पांच चालकों को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। हापुड़ डिपो की सभी रोडवेज बसों में जीपीएस सिस्टम लग गए हैं। इससे बस में छोटी घटना होने पर भी अफसर अपडेट रहेंगे। बस की स्पीड 70 किलोमीटर/घंटा से अधिक होने या इमरजेंसी ब्रेक लेने पर एआरएम चालकों को फोन कर चेतावनी देंगे। चेतावनी को अनसुना करने पर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़ डिपो की 110 बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन होता है। यात्री कई बार चालकों द्वारा लापरवाही से बस चलाने की शिकायत निगम अफसरों से करते रहते हैं। पूछताछ पर चालक यात्रियों से गलत शिकायत करने की बात कहते थे, लेकिन अब डिपो के अफसर कार्यालय में बैठे हीं बसों की स्थिति, स्पीड, इमरजेंसी ब्रेक की जानकारी कर सकेंगे। डिपो की सभी बसों को एडवांस जीपीएस सिस्टम से लैस कर दिया गया है। सभी बसों की स्थिति का जायजा डिपो कार्यालय में लगे कंप्यूटर पर लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

रविवार को एडवांस जीपीएस सिस्टम के माध्यम से एआरएम ने पांच परिचालकों को स्पीड तेज रखने व इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर कड़ी चेतावनी दी। ऐसी गलती फिर से दोहराने पर सेवा समाप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि नियमों को ताक पर रख चालक अब गाड़ियों को नहीं दौड़ा सकेंगे। जीपीएस सिस्टम के माध्यम से ऐसे चालकों को पकड़ा जा सकेगा। चेतावनी के बाद गलती दोहराने वाले चालकों की सेवा समाप्त कर दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed