फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अस्पतालों की सुरक्षा रामभरोसे

अस्पतालों की सुरक्षा रामभरोसे

Sun, 16 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
अस्पतालों की सुरक्षा रामभरोसे
अस्पतालों की सुरक्षा रामभरोसे
विज्ञापन


जिले में सरकारी अस्पतालों में आग लगी तो बड़ी घटना हो सकती है। यहां के अस्पतालों में सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी है। खानापूर्ति के नाम पर सिलेंडर लगे हैं।

शायद ही कभी इनका परीक्षण हुआ हो। स्वास्थ्य व फायर अधिकारी मामले से अनजान बने हैं। जिले में चार सीएचसी हैं। जबकि कई उपकेंद्र चल रहे हैं। इन अस्पतालों में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज आते हैं
विज्ञापन


। स्वास्थ्य के नाम पर जान बचाने के लिए आने वाले मरीजों की जान यहां आकर खतरे में पड़ जाती है। यहां अस्पतालों में आग से बचाव के लिए सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खानापूर्ति के नाम अस्पताल में सीज फायर सिलेंडर जरूर लगे हैं, लेकिन शायद ही कभी इनका परीक्षण हुआ हो। इतना ही नहीं अधिकारियों को इनकी संख्या भी नहीं पता है।

ऐसे में आग लगी तो यहां कोई बड़ा हादसा होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। जिले का मुख्य अस्पताल वर्तमान में गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है।

यहां भी दीवारों पर सिलेंडर तो लगे हैं, लेकिन कोई भी उनके रख रखाव पर ध्यान नहीं देता है। शायद ही कभी स्वास्थ्य व फायर अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया गया हो। जिससे अधिकारी अंजान बने हुए हैं।



अग्निशमन अधिकारी जीतपाल सिंह ने बताया कि आग के इंतजाम के लिए समय समय पर जांच की जाती हैं। सीएमओ डा. एके सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पूर्ण सतर्कता बरती जाती है।

अस्पतालों में सुरक्षा बेहतर है। सुरक्षा के बीच मरीजों का बेहतर उपचार करना ही उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed