फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   30 lakh cash recovered by police

Hapur News: चेकिंग के दौरान 30 लाख की नकदी पकड़ी

Wed, 27 Mar 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 27 Mar 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
30 lakh cash recovered by police
ब्रजघाट। कोतवाली और बहादुरगढ़ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से मिनी ट्रक और कार से करीब 30 लाख की नकदी बरामद की है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। नकदी बरामद होने के बाद पुलिस ने उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी है।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि आचार संहिता के बाद वाहनों की चेकिंग की जा रही है। मंगलवार की रात को बहादुरगढ़ पुलिस ने डेहरा कुटी मार्ग पर एक कार को चेकिंग के लिए रोक लिया। कार से पुलिस ने 4 लाख 70 हजार रुपये बरामद किए। उन्होंने बताया कि नकदी के बारे में जानकारी करने पर चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय और ब्रजघाट चौकी इंचार्ज इंद्रकांत ने दो मिनी ट्रक में सवार चार लोगों से 25 लाख 34 हजार 200 रुपये बरामद किए। इन लोगों से रुपयों के संबंध में पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि वह लोग पशु व्यापारी हैं, जनपद अमरोहा में लगने वाली पशु पैठ से वह पशुओं को खरीदने के लिए जा रहे है। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी है। सीओ ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed