फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नौ दिन में दूसरी बार भूमिगत केबिल में फाल्ट हुआ

नौ दिन में दूसरी बार भूमिगत केबिल में फाल्ट हुआ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
नौ दिन में दूसरी बार भूमिगत केबिल में फाल्ट हुआ
नौ दिन में दूसरी बार भूमिगत केबिल में फाल्ट हुआ
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। नौ दिन में दूसरी बार भूमिगत केबिल में फाल्ट होने से गढ़ ब्रजघाट समेत दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति घटों ठप रही, जिससे उमस भरी गर्मी में रोजेदारों समेत महिला, बच्चे, बुजुर्ग और मरीजों का बुरा हाल रहा। पानी की किल्लत के चलते लोगों को खूब दिक्कत झेलनी पड़ी।
सिंभावली के बड़े बिजलीघर से आ रही हाई टेंशन लाइन के भूमिगत केबिल में हाईवे किनारे स्थित एक होटल के सामने शनिवार की सुबह करीब 10 बजे फाल्ट हो गया, जिसके चलते दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जिससे गढ़-ब्रजघाट समेत आसपास के दर्जनों गांवों के लोग परेशान रहे। बिजली आपूर्ति ठप होने से जिससे उमस भरी गर्मी में रोजा रखने वाले लोगों का बुरा हाल हो गया। आपूर्ति प्रभावित होने से पेयजल सप्लाई भी बंद हो गई। आठ दिन पहले 03 मई की दोपहर हाईवे किनारे भूमिगत केबिल में फाल्ट होने से करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। लेकिन विभाग द्वारा केबल नहीं बदलवाया गया, जिसके चलते फिर से फाल्ट हो गया।
विज्ञापन

एसडीओ हरिसिंह का कहना है भूमिगत केबिल में फाल्ट होने के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। जिसकी मरम्मत कराकर सप्लाई सुचारु करा ली गई है। केबिल को बदलवाने के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed