फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ऑस्कर विजेताओं को राज्यपाल ने दी 50-50 हजार की आर्थिक मदद

ऑस्कर विजेताओं को राज्यपाल ने दी 50-50 हजार की आर्थिक मदद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
ऑस्कर विजेताओं को राज्यपाल ने दी 50-50 हजार की आर्थिक मदद
ऑस्कर विजेताओं को राज्यपाल ने दी 50-50 हजार की आर्थिक मदद
विज्ञापन


हापुड़। पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली गांव काठीखेड़ा निवासी स्नेह व सुमन, जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत हूण के नेतृत्व में राज्यपाल से मिली। राजभवन में दोनों का भव्य स्वागत हुआ। राज्यपाल ने दोनों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। साथ ही गांव को समग्र ग्राम विकास योजना में शामिल कराने का भी आश्वासन दिया।
काठीखेड़ा निवासी सुमन व स्नेह ने ऑस्कर अवार्ड जीतकर देश, विदेश में नाम रोशन कर दिया है। जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत हूण ने बीते दिनों राज्यपाल राम नाईक को सुमन व स्नेह की उपलब्धि और गांव में उनकी आर्थिक स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन

राज्यपाल से समय मिलने पर मंगलवार को राजभवन में स्नेह व सुमन का भव्य स्वागत किया गया। जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत हूण ने राज्यपाल को ऑस्कर विजेताओं की आर्थिक स्थिति के बारे में बताया कि यह दोनों सामाजिक कार्यों को जारी रख सकें, इसके लिए इन्हें आर्थिक मदद देने के साथ ही हापुड़ में कोई भूखंड या फ्लैट का आवंटन कराने, दोनों को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा काठीखेड़ा गांव को समग्र ग्राम विकास योजना में शामिल कराने, पंचायत घर व शवदाह गृह बनाने, लड़कियों के लिए इंटर कालेज खोले जाने, गांव की विद्युत स्थिति ठीक करायी जाए। इन समस्याओं से सीएम को भी अवगत कराने की अपील की।

राज्यपाल राम नाइक ने स्नेह व सुमन को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने के साथ ही, उनकी मांग पर सीएम का ध्यान आकर्षित कराने का आश्वासन दिया। विधानसभा अध्यक्ष नारायण दीक्षित, राजभवन के अपर प्रमुख सचिव हेमंत राव ने भी ऑस्कर विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान फिल्म प्रोड्यूसर डायरेक्टर गुणित मोंगा, नरेंद्र मावी, राजपाल प्रधान, राजेंद्र सिंह, सिंहराज तंवर, लायकराम नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed