फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   विकास और शिक्षा के साथ किसानों के लिए गंभीर हो सांसद

विकास और शिक्षा के साथ किसानों के लिए गंभीर हो सांसद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
विकास और शिक्षा के साथ किसानों के लिए गंभीर हो सांसद
विकास और शिक्षा के साथ किसानों के लिए गंभीर हो सांसद
विज्ञापन


हापुड़। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी चर्चाओं का सिलसिला जारी है। बुधवार को क्षेत्र के गांव रसूलपुर में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने विकास और शिक्षा को चुनावी मुद्दा बनाए जाने पर जोर दिया। साथ ही ऐसे प्रत्याशी को चुनने पर जोर दिया गया जो किसानों के दुख को समझे। जिले में किसानों की संख्या अधिक है। खासकर गन्ना किसान क्षेत्र में अधिक हैं। ऐसे में गन्ना बकाया भुगतान समय पर न मिलने से उनकी परेशानी बढ़ जाती है। इस स्थिति में समय-समय पर भुगतान के लिए किसान आंदोलन भी करते हैं। इसलिए चुनावी चौपाल में किसानों का मुद्दा भी छाया रहा। उनका मानना है कि हमारा सांसद ऐसा हो जो उनकी समस्याओं को समझे और सरकार के समक्ष उठाकर उसका समाधान करवा सके।
अमित चौधरी का कहना है कि हमारा सांसद धर्म, जाति के नाम पर लोगों में अंतर न देखे और क्षेत्र में विकास, शिक्षा जैसी सुविधाओं का लोगों को लाभ दिलाए और राष्ट्र हित में कार्य करे।
विज्ञापन

जतिन चौधरी का कहना है कि हमारा प्रतिनिधि ऐसा है जो शिक्षित हो और जीतने के बाद जातिवाद धर्मवाद से ऊपर उठकर विकास कराने वाला हो। इसके अलावा किसान मुख्य समस्याओं जैसे गन्ना भुगतान को लेकर वास्तव में गंभीर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

समरपाल सिंह का कहना है कि लोकसभा चुनाव में ऐसे प्रत्याशी को वोट देना चाहिए जो क्षेत्र में विकास, रोजगार, सुरक्षा के बारे में कार्य करे। किसानों की समस्याएं सुने और उनका समय पर निदान करे।

सूरजमल सिंह का कहना है कि हमारा सांसद जातिवाद धर्मवाद को न मानने वाला हो। साथ ही शिक्षित व साफ सुथरी छवि वाला हो। इसके अलावा ऐसे प्रत्याशी को वोट करे जो चुनाव जीतने के बाद भी क्षेत्र के लोगों के संपर्क में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed