फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मंडी चालू होने पर टैक्स चोरी से सरकारी राजस्व को लग रही चपत का भंडाफोड़

मंडी चालू होने पर टैक्स चोरी से सरकारी राजस्व को लग रही चपत का भंडाफोड़

Sun, 17 Dec 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
मंडी चालू होने पर टैक्स चोरी से सरकारी राजस्व को लग रही चपत का भंडाफोड़
मंडी चालू होने पर टैक्स चोरी का भंडाफोड़
विज्ञापन

प्रतिदिन मिलने वाले टैक्स में तीन गुना से भी अधिक हुई बढ़ोतरी, कोई रिकार्ड नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। मंडी चालू होने के बाद टैक्स चोरी से सरकारी राजस्व को लग रही चपत का भंडाफोड़ हुआ है। प्रतिदिन मिलने वाले टैक्स में तीन गुना से भी अधिक की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन रिकार्ड न होने के कारण उसका कोई हिसाब-किताब नहीं है।
टैक्स चोरी से सरकारी राजस्व को हर महीने लग रहे लाखों रुपये चपत का भंडाफोड़ हो गया है। क्योंकि मंडी में खरीद-फरोख्त का कोई रिकार्ड न होने से कम ही माल पर टैक्स दे रहे हैं। इसका पता चलने पर मंडी महकमा हरकत में आकर सब्जी आढ़तियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गया है। मंडी निरीक्षक प्रभात कुमार का कहना है कि 12 दिसंबर को हाईवे किनारे कृषि उप मंडी चालू होने से गढ़ में सरकारी राजस्व को लगाई जा रही चपत का भंडाफोड़ हो गया है, क्योंकि मंडी चालू होने से पहले प्रतिदिन औसतन 6 हजार का टैक्स ही मिल पाता था जो अब बढ़कर 20 हजार रुपये प्रतिदिन से अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि मंडी में बिकने वाली सब्जी और कृषि उत्पादों को लेकर और भी निगरानी बढ़ाई जाएगी, जिससे आगामी दिनों के दौरान टैक्स में और भी बढ़ोतरी होनी तय है।
विज्ञापन

आढ़त वसूलने वालों का लाइसेंस होगा निरस्त
किसान से आढ़त वसूली करने वाले आढ़तियों का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी।
मंडी निरीक्षक प्रभात कुमार का कहना है कि शासन और विभागीय स्तर से साफ तौर पर निर्देश दिया गया है कि किसानों से कोई भी आढ़त नहीं वसूली जाएगी। इसके बावजूद अधिकांश आढ़ती खरीदारों के साथ ही कृषि उत्पाद बेचने वाले किसानों से भी आढ़त वसूलकर शासन की मंशा से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि अगर किसी भी आढ़ती ने किसानों से आढ़त वसूली तो उसका लाइसेंस निरस्त कर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed