{"_id":"5a32c3df4f1c1ba12d8b895f","slug":"21513276383-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट प्राचार्य के खिलाफ खोला शिक्षकों ने मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट प्राचार्य के खिलाफ खोला शिक्षकों ने मोर्चा
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायट प्राचार्य के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा
हापुड़। डायट में उच्च प्राथमिक सामाजिक प्रशिक्षण मॉडल 2017-18 के चार दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन डायट प्राचार्य की ओर से ट्रेनिंग करने आई एक शिक्षिका को छुट्टी न देना भारी पड़ गया। शिक्षकों ने प्राचार्य पर अभद्रता और शोषण का आरोप लगाकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। शिक्षक नेता प्राचार्य द्वारा माफी मांगे जाने की मांग पर अड़े रहे।
इन दिनों डायट में जिले के चारों ब्लॉकों के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 100 शिक्षकों को उच्च प्राथमिक सामाजिक प्रशिक्षण मॉडल का चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण के अंतिम दिन एक शिक्षिका ने अपने पति का एक्सीडेंट होने की बात कह प्राचार्य से छुट्टी मांगी।
आरोप है कि प्राचार्य ने उक्त शिक्षिका को ट्रेनिंग के बीच से छुट्टी न देने की बात कही। इस बात पर साथी शिक्षक भड़क उठे और ट्रेनिंग छोड़कर डायट परिसर के बाहर आ गए। इस दौरान शिक्षक नेताओं के पहुंचने पर शिक्षकों ने प्राचार्य के खिलाफ जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। शिक्षक प्राचार्य द्वारा माफी मांगे जाने की मांग पर अड़ गए, लेकिन डायट प्राचार्य स्वयं द्वारा कोई गलती न करने की बात कह, माफी मांगने को तैयार नहीं हुआ। इससे माहौल गरमा गया। शिक्षकों ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शन जारी रखा। अन्य शिक्षकों ने भी प्राचार्य पर शोषण करने और बाध्यता रखने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
डायट प्राचार्य दिनेश शर्मा का कहना है कि उन्होंने सिर्फ अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग पूरी करने की बात कही थी। उन्होंने किसी शिक्षक का शोषण नहीं किया।