{"_id":"5c92866bbdec2214216cc8a1","slug":"201553106539-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटीएम का ओटीपी पूछकर एकाउंट से उड़ाये 32 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेटीएम का ओटीपी पूछकर एकाउंट से उड़ाये 32 हजार
विज्ञापन
ओटीपी पूछकर एकाउंट से 32 हजार उड़ाए
हापुड़। सराफ से उसके पेटीएम का ओटीपी पूछकर शातिर ने उसके खाते से 32 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
नगर के सराफा बाजार में गोपाल ज्वेलर्स के नाम से नारायण अग्रवाल की दुकान है। मंगलवार शाम उनके पास किसी राहुल नाम के युवक का फोन आया। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी उनकी दुकान पर आभूषण की खरीदारी के लिए आने वाली है, जिसके पास रुपये कुछ कम पड़ गए हैं। ऐसेे में वह पेटीएम के जरिए उन्हें पांच हजार रुपये भेजना चाहता है। रुपये भेजने के लिए उक्त युवक ने नारायण अग्रवाल से पेटीएम के लिए ओटीपी पूछा। ओटीपी बताने के कुछ देर बाद एकाउंट में पांच हजार रुपये तो नहीं आए, उल्टे उनके एकाउंट से ही 32 हजार रुपये निकल गए। उसके बाद उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ। पीड़ित द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।