फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सूरज चढने के साथ वोटिंग का प्रतिशत बढ़ता रहा

सूरज चढने के साथ वोटिंग का प्रतिशत बढ़ता रहा

Thu, 23 Nov 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
सूरज चढने के साथ वोटिंग का प्रतिशत बढ़ता रहा
सूरज चढ़ने के साथ-साथ बढ़ा मतदान प्रतिशत
विज्ञापन

- गढ़ में 70.44 फीसदी पड़े वोट, महिला और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर किया मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। छिटपुट घटनाओं के बीच बुधवार को नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण रहा। सूरज चढ़ने के साथ-साथ मतदान का प्रतिशत बढ़ता रहा। 10 बजे के बाद महिलाएं और बुजुर्ग भी बड़े उत्साह के साथ बूथों तक पहुंचे। पिछले चुनाव की तुलना में भी मतदान के प्रतिशत में वृद्धि हुई है। गढ़ के मतदाताओं ने हापुड़ और पिलखुवा को पीछे छोड़ बढ़-चढ़कर मतदान किया।
शहर-कस्बों से जुड़े लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बनने को सभी वर्गों में इस कदर जज्बा दिखाई दिया कि दिन निकलने पर जैसे ही वोटिंग का काम प्रारंभ हुआ, तो पोलिंग बूथों पर वोटरों की लंबी लाइनें लग गईं। वोटरों के उत्साह में मौसम के मिजाज ने भी नया जोश भर दिया, क्योंकि चमकदार धूप निकलने से ठंडक का असर बेहद कम रहा। सुबह होते ही वोटरों की भीड़ उमड़ने से बूथों पर लंबी कतार लग गई थीं। लेकिन जैसे जैसे सूरज चढ़ता गया, वैसे को वोटिंग का प्रतिशत भी बढ़ता रहा। लेकिन 12 से लेकर दो बजे तक वोटरों की लाइनें हल्की पड़ गई थीं, क्योंकि इस दौरान महिला घरेलू कामकाज करने में व्यस्त रहीं। दोपहर एक बजे फिर से वोटर बूथों पर उमड़ पड़े। दोपहर बाद 3 से लेकर 4 बजे तक लाइनें हल्की पड़ गईं, लेकिन इसके बाद वोटरों का हुजूम बूथों पर उमड़ पड़ा और फिर मतदान संपन्न होने तक वोटर मतदान करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

गढ़ में तीन फीसदी बढ़ा मतदान
गढ़ क्षेत्र में पिछले निकाय चुनाव की अपेक्षा 67.43 फीसदी मतदान हुआ था, जो इस बार 70 प्रतिशत को पार 70.44 तक पहुंच है। जिससे पिछले चुनाव की तुलना में इस बार मतदान में तीन फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed