{"_id":"5c8ea6aabdec2214743f3914","slug":"191552852650-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुड़वा बेटियों के जन्म देने पर महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुड़वा बेटियों के जन्म देने पर महिला को घर से निकाला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। जुड़वा बेटियों को जन्म देने पर ससुरालियों ने महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिंभावली क्षेत्र के हरौड़ा मोड़ निवासी एक महिला ने रविवार को थाने में तहरीर दी है, जिसका कहना है कि एक साल पहले उसकी शादी हरौड़ा मोड़ निवासी युवक से हुई थी। जो शराब और जुआं खेलने का आदी है। महिला का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। बताया कि एक महीने पहले उसने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। बेटियों का जन्म होने के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका और भी अधिक उत्पीड़न शुरू कर दिया और मारपीट कर बेटियों समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता ने तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ नीरज कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।