फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   प्रधानमंत्री ने छात्रों के मन से निकाला बोर्ड परीक्षा का डर

प्रधानमंत्री ने छात्रों के मन से निकाला बोर्ड परीक्षा का डर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने छात्रों के मन से निकाला बोर्ड परीक्षा का डर
प्रधानमंत्री ने छात्रों के मन से निकाला बोर्ड परीक्षा का डर
विज्ञापन


हापुड़। जिलेभर के सभी विद्यालयों में मंगलवार को टीवी, प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्रों को प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा को दिखाया गया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों को परीक्षा का डर दूर करने के टिप्स दिए, साथ ही गुरुजनों व माता पिता का सम्मान करने की भी बात कही।
यूपी बोर्ड परीक्षाएं 7 फरवरी से प्रस्तावित हैं। ऐसे में बहुत से छात्र बोर्ड परीक्षा को लेकर तनाव की स्थिति में हैं। इस डर को दूर करने के लिए मंगलवार को सुबह 11 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर लाइव चर्चा की।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूलों में लगे टीवी, प्रोजेक्टर पर इसका सीधा प्रसारण छात्रों को दिखाया गया। परीक्षा पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को परीक्षा का डर खत्म करने के अनेक टिप्स दिए। सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई कर, बिना टेंशन लिए पेपर हल करने की बात कही। इस दौरान छात्रों के सवालों का भी प्रधानमंत्री ने सहजता से जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी स्कूलों में प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा को छात्रों को दिखाया गया। उन्होंने विद्यालयों का निरीक्षण कर इसका सत्यापन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed