फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   भाकियू का धरना 26वें दिन भी जारी रहा

भाकियू का धरना 26वें दिन भी जारी रहा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
भाकियू का धरना 26वें दिन भी जारी रहा
आज शराब फैक्ट्री पर होगी तालाबंदी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बकाया गन्ना भुगतान समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर चल रहा भाकियू का धरना 26वें दिन भी जारी रहा। भुगतान न मिलने की स्थिति आज कार्यकर्ता शराब फैक्ट्री पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी करेंगे।

सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिलों पर चल रहे बकाया गन्ना भुगतान को लेकर मिल गेट पर भाकियू का धरना 26 दिन से चल रहा है। 26वें दिन की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह महाशय और संचालन जिला उपाध्यक्ष संदीप चौधरी ने किया। इस मौके पर मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने कहा कि यदि शनिवार तक गन्ना भुगतान होने की कोई व्यवस्था नहीं हुई तो कार्यकर्ता शराब फैक्ट्री में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर देंगे। वहीं मिल गेट के साथ की शराब फैक्ट्री पर भी टैंट लगाकर आंदोलन किया जाएगा। जिला महासचिव दिनेश त्यागी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रधान कुंवर सिंह ने कहा कि बिना भुगतान आंदोलन किसी भी सूरत में समाप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार यदि प्रशासन गन्ना मिल मालिकों को जेल नहीं भेजता तो किसान जेल जाने के लिए तैयार हैं। महिला जिलाध्यक्ष बबली सिंह और महासचिव ममता शर्मा ने कहा कि महिला विंग भी धरने को मजबूती प्रदान करने के लिए धरनास्थल पर ही रात्रि विश्राम करेगी। वहीं जेल भरो आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगी। इस मौके पर प्रधान चमन सिंह, ब्रजपाल सिंह, भगत राम सिंह, नरेंद्र सिंह, कैप्टन राजेश चौधरी, चौधरी इंद्रबीर सिंह, जगबीर सिंह, ओमकार सिंह, रामवीर सिंह, सेंसरपाल सिंह, जबर सिंह, दीपेंद्र कुमार, मुनेंद्र बाना, ऋषिपाल सिंह, कौशिंद्र सिंह, तेजेंद्र गिरि, नंदकिशोर सैनी, रियासुद्दीन, मेहर सिंह, राजकुमार, जितेंद्र सिंह, बसंत गिरि, दीपचंद सिंह, गौरव सिंह, टीटू जाटव, रोहताश प्रधान, प्रमोद त्यागी, युनूस खान, रिसासुद्दीन, नंद किशोर सैनी, पवन त्यागी, बिल्लू त्यागी, श्यामसुंदर त्यागी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed