फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   एक ही रात में उजड़ गई अंजलि की गोद

एक ही रात में उजड़ गई अंजलि की गोद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
एक ही रात में उजड़ गई अंजलि की गोद
एक ही रात में उजड़ गई अंजलि की गोद
विज्ञापन


हापुड़। पेट में संक्रमण से होने से हुई दो भाइयों की मौत से उसके माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। इससे एक ही रात में अंजलि की गोद उजड़ गई। बेबस पिता रातभर चिकित्सकों के पैर पड़ता रहा। चिकित्सक बच्चों को नया जीवन तो नहीं दे सके, लेकिन मेरठ के एक अस्पताल प्रबंधन ने मानवता को शर्मसार करते हुए एक रात का 40 हजार रुपये का बिल पीड़ित परिवार से ऐंठ लिया।
कुचेसर रोड चौपला निवासी अनिल कुमार प्राइवेट बसों में हेल्परी करता है। उसकी पत्नी अंजलि भी मजदूरी करती है। दंपति अपने दो और तीन वर्षीय बेटों के बेहतर भविष्य के लिए दिन रात मेहनत करते थे। उन्हें इस बात का तनिक भी अंदाजा नहीं था कि यह होली उनके हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ देगी। जब सब लोग दुल्हैंडी का त्योहार मना रहे थे, तब अनिल के दोनों बच्चे जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। शाम के समय हालत बिगड़ी तो बच्चों को हापुड़ के निजी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए और बच्चों को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बेबस पिता भी कर्जे पर 40 हजार रुपये लेकर मेरठ पहुंच गया। रातभर चिकित्सकों के पैर पड़ता रहा, लेकिन रात में 12 बजे उसके बड़े बेटे ने दम तोड़ दिया। गम को सीने में दबाए दंपति छोटे बेटे के जीने की उम्मीद जगाए रहे, लेकिन तड़के करीब पांच बजे दूसरे बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। उसके बाद दंपति फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान मेरठ के अस्पताल प्रबंधन का घिनौना चेहरा भी सामने आया। बेबस दंपति को एक रात का बिल 40 हजार रुपये ऐंठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अस्पतालों में चिकित्सकों के पैर पड़ता रहा बेबस पिता
-मासूमों की मौत के बाद भी मेरठ के निजी अस्पताल ने वसूला 40 हजार का बिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed