{"_id":"5b6752884f1c1ba13e8b54a3","slug":"171533497992-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रीगंज रोड पर कांवड़ शिविर को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रीगंज रोड पर कांवड़ शिविर को लेकर हंगामा
Updated Mon, 06 Aug 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रीगंज रोड पर कांवड़ शिविर को लेकर हंगामा
हापुड़। फ्रीगंज रोड पर कूड़ा डलाव की भूमि पर कांवड़ शिविर लगाने पर शनिवार रात और रविवार को जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष और हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष के बीच खूब नोकझोंक हुई। हालांकि रविवार को शिविर हटा दिया गया।
फ्रीगंज रोड पर कूड़ा डलाव की भूमि है। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल के नेतृत्व में यहां कांवड़ शिविर लगाया जा रहा था। शनिवार रात बाल्मीकि समाज के लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने शिविर किसी और स्थान पर लगाने की बात कहकर मामले को शांत करा दिया। रविवार सुबह कूड़ा डलाव की भूमि से थोड़ा हटाकर शिविर लगाया जा रहा था। इसी दौरान पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत मौके पर पहुंचे और डलाव की भूमि से अलग शिविर लगाने को कहा। इसी बात को लेकर हिमांशु मित्तल और पालिकाध्यक्ष में जमकर नोकझोंक हुई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद नगर पालिका की टीम ने शिविर को हटवा दिया। हिमांशु मित्तल का कहना था कि उनके पास शिविर लगाने की अनुमति है, जबकि पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत का कहना है कि जिस भूमि पर शिविर लगाया जा रहा था वह कूड़ाडलाव की भूमि है।