फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   विकास से वंचित लोगों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

विकास से वंचित लोगों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
विकास से वंचित लोगों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान
विकास से वंचित लोगों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान
विज्ञापन


हापुड़। मोहल्ले में विकास न होने का आरोप लगाते हुए स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला प्रभा विहार व आसपास के मोहल्ले के लोगों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा की। इस दौरान लोगों ने प्रदर्शन करतेे हुए जनप्रतिनिधियों को मोहल्ले में न घुसने देने का ऐलान किया।
नगर के स्वर्ग आश्रम रोड पर लाइन पार प्रभा विहार के अलावा सरस्वती विहार, सिद्धार्थ एंक्लेव, स्वर्ण एंक्लेव कॉलोनी है। रविवार को मोहल्ले के लोगों ने बैठक कर लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का ऐलान किया। प्रभा विहार निवासी सुभाष ने कहा कि 1980 में ये चार कालोनी काटी गई थी। इसमें करीब दस हजार की आबादी है। कॉलोनी बसने के बाद रजिस्ट्री कार्यालय में नगरीय कर दिया था। जबकि नगरपालिका का हाउस टैक्स, बिजली बिल, पानी का बिल शहर के अन्य मोहल्लों की तरह ही आता है। जबकि हाल ही में जो रजिस्ट्री हो रही है उनमें भी नगर का शुल्क वसूला जा रहा है। इसके बावजूद कॉलोनियों को नगर पालिका की ओर से कोई सहूलियत नहीं मिल रही है। कॉलोनियां मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। यहां सड़के भी नहीं है। बरसात में कॉलोनी के लोगों को निकलना तक मुश्किल हो जाता है। नरेश चंद शर्मा ने कहा कि नगरपालिका में अपनी समस्या लेकर जाते हैं तो वह ग्रामीण क्षेत्र का मामला होने का हवाला देकर बात टाल देते हैं। ऐसे में लोगों ने निर्णय लिया है कि लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर राम प्रकाश, मुकेश त्यागी, डा. मुकेश, डा. बिजेन्द्र त्यागी, पवन शर्मा, सुभाष त्यागी, धमेन्द्र शर्मा, जगबीर, प्रेमपाल, आशा त्यागी, सचिन गोयल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। इस संबंध में लोगों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed