{"_id":"5c8fe3efbdec221435566125","slug":"161552933871-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शहर में जगह जगह छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शहर में जगह जगह छापे
विज्ञापन

हापुड़। होली के मद्देनजर खाद्य विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए टीम ने छह नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान बाजार में हड़कंप की स्थिति रही।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मोहल्ला रेवती कुुंज स्थित एक नमकीन फैक्ट्री से नमकीन और हल्दी का, मोहल्ला भगवानपुरी से नमकीन फैक्ट्री से नमकीन का, कोठीगेट से मिठाई की दुकान से बूंदी का लड्डू और सोहनपापड़ी का नमूना लिया। इसके अलावा कोटला मेवतियान से एक बंगाली रसगुल्ले का नमूना लिया गया है। कुल मिलाकर सोमवार को छह नमूने लिए गए। टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान बाजार में हड़कंप की स्थिति रही। अभिहीत अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि होली के मद्देनजर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।