{"_id":"5c2e53c9bdec2257235e6ff9","slug":"161546539977-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदान के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रही विधवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदान के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रही विधवा
विज्ञापन

हापुड़। किसान पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद विधवा सरकारी सहायता राशि के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रही है। पीड़ित महिला ने अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी शशि बाला ने बताया कि उसके पति अशोक कुमार 13 मार्च 2017 को चीनी मिल में गन्ना डालकर अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी थी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।
महिला ने बताया कि उसके दो पुत्र और पुत्रियां हैं। इस घटना के बाद से वह किसान दुर्घटना बीमा और दूसरी सहायता के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसे किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं मिली है। महिला का कहना है कि उसका एक पुत्र प्राइवेट नौकरी करता है, लेकिन उसकी कमाई नाकाफी है। इसी तथ्य को लेकर अधिकारी उसे अपात्र घोषित कर देते हैं। महिला ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है।
विज्ञापन
एडीएम जयनाथ यादव का कहना है कि महिला अगर पात्र होगी तो उसे सहायता राशि दिलाई जाएगी।