फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से हुआ हादसा

पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से हुआ हादसा

Sat, 18 Aug 2018 11:58 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से हुआ हादसा
पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से हुआ हादसा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट गंगा पुल पर कांवड़िय़ों का हंगामा और वाहनों में अगजनी की घटना पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते हुई। यदि रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन होता, तो नहीं होता हादसा।
सावन मास के प्रत्येक सोमवार को रामपुर, मुरादाबाद समेत गंगा पार क्षेत्र के विभिन्न जनपदों के शिवभक्त ब्रजघाट से कांवड़ भरकर अपने-अपने क्षेत्रों के शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। जिसके चलते सावन माह के प्रत्येक शुक्रवार से लेकर सोमवार की दोपहर तक नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन कर दिया जाता है। आखिरी सोमवार होने के चलते कांवड़ लेने आने वाले श्रद्धालु बृहस्पतिवार से ही ब्रजघाट आने शुरू हो गए थे। शुक्रवार को कांवड़िय़ों की संख्या में और भी इजाफा हुआ। वहीं जनपद अमरोहा की तरफ से रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन न होने के चलते भारी वाहन भी गंगा पुल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जिससे देर शाम गंगा पुल पर जाम की स्थिति बन गई। इसके बावजूद भी पुलिस-प्रशासन मूक दर्शक बना रहा। जाम में फंसे मुर्गी दानों से भरे मिनी ट्रकों से उठ रही बदबू के चलते कांवड़िए भड़क उठे, वहीं घंटों बाद भी पुलिस और प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके चलते गुस्साए कांवड़िय़ों ने वाहनों में तोडफ़ोड़ करते हुए एक मिनी ट्रक को आग के हवाले कर दिया। हंगामा होने के बाद पुलिस-प्रशासन नींद से जागा, जिसके बाद शनिवार की सुबह गढ़ की ओर से जाने वाले सभी वाहनों का आवागमन नेशनल हाईवे पर रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी संतोष मिश्रा का कहना है कि गढ़ क्षेत्र में रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन किया जा रहा था, लेकिन अमरोहा क्षेत्र से गंगा पुल पर पहुंचे भारी वाहनों के चलते जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed