{"_id":"5b64a4784f1c1b827d8b676d","slug":"161533322360-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत कार्य के चलते बंद रही एक दर्जन गांवों की बती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत कार्य के चलते बंद रही एक दर्जन गांवों की बती
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरम्मत कार्य के चलते गुल रही एक दर्जन गांवों की बत्ती
हापुड़। रमपुरा बिजलीघर से जुड़े एक दर्जन गांवों के उपभोक्ताओं को आए दिन बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। शुक्रवार को लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते दिनभर बिजलीघर को बंद रखा गया। इससे ग्रामीणों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
रमपुरा बिजलीघर से बनखंडा, रमपुरा, दयानतपुर, अल्लीपुर, कोटा, बंगौली, कुराना, सैना, नली, उदयपुर आदि गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। शुक्रवार सुबह से निगम कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य के चलते बिजलीघर को बंद कर दिया। एक दर्जन गांवों की बत्ती गुल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बिजलीघरों पर सूचना देकर राहत की गुहार लगाई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आए दिन यह बिजलीघर ठप पड़ा रहता है। कभी लाइन में फाल्ट होता है तो कभी कंट्रोल रूम से ही रोस्टिंग बताकर सप्लाई काट दी जाती है। बिजली कटौती से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इसके विरोध में कुछ ग्रामीणों ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि ग्रामीणों को बिजली किल्लत की समस्या से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। भविष्य में लोगों को परेशानी न हो, इसके चलते मरम्मत कार्य किया गया।