{"_id":"5cfea1f6bdec2207490a1b2d","slug":"15601914701-hapur-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसवी कालेज की प्रबंध समिति को सीसीएसयू से मिला अनुमोदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसवी कालेज की प्रबंध समिति को सीसीएसयू से मिला अनुमोदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसवी कालेज की प्रबंध समिति को सीसीएसयू से मिला अनुमोदन
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कालेज की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति को आखिरकार तीन महीने बाद सीसीएसयू से अनुमोदन मिल गया है। सीसीएसयू के वीसी का आदेश मिलते ही कमेटी के पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। वहीं वेतन को तरस रहे शिक्षकों का पे-बिल, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेज दिया गया है।
श्री शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सीसीएसयू से अनुमोदन नहीं मिल सका था। समिति के आजीवन सदस्यों द्वारा चुनाव को लेकर शिकायतें की गई थी। ऐसे में बीते तीन महीने से प्रबंध समिति को अधिकार न मिलने के कारण कालेज में अव्यवस्था का माहौल बना हुआ था। इतना ही नहीं शिक्षक/कर्मचारियों का भी तीन महीने का वेतन अटका हुआ था। हालांकि 6 जून को सीसीएसयू के वीसी ने आदेश जारी कर, नई कार्यकारिणी को अनुमोदन दे दिया है। आनन फानन में प्रबंध समिति के सचिव ने शिक्षकों का वेतन संबंधी पे-बिल क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के कार्यालय भेज दिया है। अब जल्द ही शिक्षकों का वेतन भी मिल जाएगा। इतना ही नहीं कालेज की व्यवस्थाओं में भी सुधार होगा।
कालेज प्रबंध समिति के सचिव सुरेश चंद संपादक का कहना है कि सीसीएसयू से कार्यकारिणी को अनुमोदन मिल चुका है। कालेज में किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी। शिक्षा का अच्छा माहौल बनेगा और शिक्षक/कर्मचारियों को समय से वेतन भी मिलेगा।