फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गन्ना पेमेंट की ब्याज समेत अदायगी होने तक किसानों को वसूली में छूट मिले

गन्ना पेमेंट की ब्याज समेत अदायगी होने तक किसानों को वसूली में छूट मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
गन्ना पेमेंट की ब्याज समेत अदायगी होने तक किसानों को वसूली में छूट मिले
भाकियू ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा, डेढ़ घंटे ठप रही वसूली
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्रीय लोगों से वसूली और अभद्रता होने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने ब्रजघाट टोल प्लाजा का घेराव कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने करीब डेढ़ घंटे तक वसूली नहीं होने दी।
मासिक पंचायत के बाद सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ता ब्रजघाट टोल प्लाजा पर पहुंच गए, जिन्होंने नारेबाजी करते हुए टोल प्लाजा का घेराव कर लिया और धरना देकर वहां वाहनों से हो रही वसूली को भी रोक दिया। मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा, जिला महासचिव दिनेश त्यागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबली त्यागी ने आरोप लगाया कि टोल का संचालन कर रही कंपनी के कर्मचारी मनमानी चलाकर ब्रजघाट समेत आसपास के गांवों में रहने वाले स्थानीय लोगों से भी जबरन अवैध वसूली कर रहे हैं, जिसका विरोध करने वालों से अभद्रता और धक्का मुक्की तक कर दी जाती है। मंडल कार्यकारिणी सदस्य शब्बू चौधरी और जिला उपाध्यक्ष प्रधान अय्यूब ने कहा कि अगर टोल कर्मियों ने अपना रवैया नहीं सुधारा तो फिर बेमियादी धरना प्रदर्शन कर वाहनों से वसूली नहीं होने दी जाएगी। टोल कंपनी के डीजीएम प्रमोद ने मौके पर आकर भाकियू नेताओं से वार्ता कर भरोसा दिया कि लोकल लोगों से कोई वसूली नहीं की जाएगी, जिसके बाद गुस्सा शांत होने पर भाकियू कार्यकर्ता अपने गांवों को वापस लौट गए।
विज्ञापन


गंगा में गिर रहे फैक्ट्रियों के दूषित पानी रोक लगाने की मांग
- तहसील परिसर में सोमवार को भाकियू की मासिक पंचायत का हुआ आयोजन
फोटो 1, 2, 10
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील परिसर में सोमवार को भाकियू की मासिक पंचायत का आयोजन हुआ। पंचायत मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी और मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा के संचालन में हुई। पंचायत में मुख्य रूप से किसानों से जुड़ीं विभिन्न समस्याओं का निराकरण न होने पर तहसील समेत संबंधित विभागों के दफ्तरों का घेराव करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबली त्यागी और जिला महासचिव ममता शर्मा ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज समेत भुगतान होने तक किसानों को बकाया वसूली में छूट देने के साथ ही उनके खिलाफ बैंकों से जारी हो रही आरसी पर रोक लगाए जाने की मांग की। मंडल कार्यकारिणी सदस्य शब्बू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संदीप और मुबारक खां ने गांव बदरखा के सामने हो रहे सड़क हादसों की रोकथाम को हाइवे पर बंद चल रहा कट खुलवाने की मांग की। जिला महासचिव दिनेश त्यागी, तहसील अध्यक्ष श्याम सुंदर त्यागी और जिला उपाध्यक्ष नीरज तोमर ने किसानों की फसलों में बर्बादी कर रहे आवारा पशुओं की रोकथाम को प्रभावी कदम उठाने की मांग की। एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी और सीओ अशोक शुक्ल भाकियू की पंचायत में पहुंचे, जिन्हें मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्य रूप से गन्ना पेमेंट होने तक किसानों को वसूली में छूट, गंगा में गिर रहे फैक्ट्रियों के दूषित पानी की रोकथाम, हादसों की वजह बन रहे जर्जर खंभे और तार बदलने, मृतक आश्रितों के स्थान पर वारिसान नाम अविलंब दर्ज कराने, फसलों की सिंचाई को रजवाहे और माइनरों की सफाई, पूठ की हजारों बीघा सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने, बदरखा के सामने वाले हाइवे के बंद कट को खुलवाने की मांग की गई है।

मंडल उपाध्यक्ष हबीब चौधरी, शोभाराम आर्य, जिला उपाध्यक्ष अय्यूब प्रधान, अफजाल चौधरी, विनोद त्यागी, मुखिया मदहत अली, राजू ठाकुर, रूपचंद यादव, महेश केवट, माशाअल्ला, प्रमोद त्यागी, अजित सिंह, सुरेंद्र चौहान, फूलसिंह चौहान, मुकीम, ताहिर, सचिन त्यागी, बिल्लू त्यागी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed