{"_id":"5ce84cd3bdec220774414932","slug":"155872794112-hapur-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से अंधेरे में डूबा जिला, रातभर ठप रहे बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से अंधेरे में डूबा जिला, रातभर ठप रहे बिजलीघर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी से अंधेरे में डूबा जिला, रातभर ठप रहे बिजलीघर
हापुड़। आंधी ने बिजली व्यवस्था को चौपट कर दिया है। दर्जनों विद्युत पोल टूटने व सैकड़ों मीटर तार के क्षतिग्रस्त होने से रातभर जिले में ब्लैक आउट रहा। इस दौरान बिजलीघर भी ठप पड़े रहे। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी, लेकिन जसरूपनगर बिजलीघर को 20 घंटे बाद भी चालू नहीं किया जा सका है। ऐसे में ग्रामीणों को गर्मी, मच्छरों का प्रकोप, पानी किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार शाम चली तेज आंधी ने जिलेभर में विद्युत निगम के करीब 60 विद्युत पोल तोड़ दिए, वृक्षों की शाखाएं लाइन पर गिरने से सैकड़ों मीटर तार क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते तमाम बिजलीघरों को रात में बंद कर दिया गया। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों की रात चहलकदमी करते हुए गुजरी। सुबह होने पर निगम कर्मियों ने लाइन की पेट्रोलिंग की तो नुकसान का आंकलन किया। आनन-फानन में एस्टीमेट बनाकर क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को बदलवाया गया। ऐसे में अधिकांश बिजलीघरों को दोपहर में करीब 12 बजे चालू किया जा सका। जसरूपनगर बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में अधिक नुकसान देखने को मिले। 20 घंटे बाद भी इस बिजलीघर को चालू नहीं किया जा सका। इसके चलते गांव पांची, दस्तोई, सरावा, जसरूपनगर की बत्ती गुल रहने से लोगों को पानी किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
लाखों रुपये का हुआ नुकसान
- आंधी के कारण ऊर्जा निगम को करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। क्षतिग्रस्त पोल और टूटी लाइनों का एस्टीमेट बनाया जा रहा है।
इन बिजलीघरों पर रही परेशानी
- आंधी के कारण हापुड़ डिवीजन क्षेत्र के जसरूपनगर, धीरखेड़ा, किल्हौड़ा, मोदीनगर, प्रीत विहार, पटना मुरादपुर, लालपुर, वझीलपुर बिजलीघर रातभर ठप रहे। जिन्हें शुक्रवार दोपहर 12 बजे चालू किया जा सका।
विज्ञापन
इन गांवों में रही समस्या
- आंधी के कारण गांव पांची, कैली, उलधन, दस्तोई, जोगीपुरा, सरावा, असौड़ा, वझीलपुर, धनौरा, खडख़ड़ी, दोयमी, श्यामपुर, अच्छेजा, चमरी, श्यामनगर, चितौली, रामपुर, धीरखेड़ा, नया गांव, कबट्टा, खासपुर, पटना मुरादपुर, असरा, मुदाफरा, सीतादेही, लालपुर, काठीखेडे़ा आदि गांवों की बत्ती गुल रहा।
कोट
अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि आंधी के कारण गांवों की आपूर्ति बाधित रही थी। लाइनों को दुरुस्त करा, आपूर्ति बहाल करा दी गई है।