{"_id":"5c8ea5c7bdec2214262c5105","slug":"151552852423-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 हजार केवीए लाइन में फाल्ट से दो बिजली घर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 हजार केवीए लाइन में फाल्ट से दो बिजली घर ठप
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली रोड पर फाल्ट के कारण एक बार फिर शहर को बिजली समस्या से जूझना पड़ा। किसी रविवार सुबह करीब दस बजे नगर को आ रही 33केवीए लाइन के ऊपर एक खंभा गिर गया। किसी वाहन ने इस खंभे को टक्कर मार दी थी। फाल्ट से नगर के दो बिजली घर ठप हो गए जिससे करीब आधा शहर की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशान होना पड़ा। उधर, फैक्ट्रियां बंद होने से व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ा।
रविवार सुबह दिल्ली रोड पर सबली गेट के पास एक वाहन ने स्ट्रीट लाइट के खंभे में टक्कर मार दी। इससे खंभा टूटकर 33केवीए की लाइन पर जा गिरा जिससे फाल्ट हो गया। फाल्ट इतना जबरदस्त था कि तेज धमाका के साथ चिंगारियां निकलने लगी। परिणामस्वरुप दिल्ली रोड बिजली घर और प्रीत विहार बिजली घर ठप हो गए। सुबह के समय हुए फाल्ट के कारण छुट्टी के दिन लोगों को खासी परेशानियों से जूझना पड़ा। फैक्ट्री मालिकों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। क्रेन से खंभे को हटाकर करीब ढाई घंटे बाद बिजली सप्लाई चालू करवाई जा सकी।
अधिशासी अभियंता प्रिंस गौतम ने बताया कि वाहन की टक्कर के कारण फाल्ट हुआ था। सूचना मिलते ही उसे ठीक करा दिया गया।