{"_id":"5c0431d1bdec22419820b16b","slug":"151543778769-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्तमा में जाने को दूसरे दिन भी हापुड़ होकर गुजरा जन सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्तमा में जाने को दूसरे दिन भी हापुड़ होकर गुजरा जन सैलाब
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इज्तमा में जाने को दूसरे दिन भी हापुड़ होकर गुजरा जन सैलाब
हापुड़। बुलंदशहर में आयोजित तीन दिवसीय इज्तमा में शामिल होने के लिए दूसरे दिन भी जन सैलाब हापुड़ से होकर गुजरा। वाहनों के दबाव से शहर की सड़कों पर जाम लग गया। रेलवे के मंडलीय प्रबंधक मुरादाबाद ने हापुड़ स्टेशन पर निरीक्षण कर मुस्लिम समाज के लोगों को बेहतर सुविधा का वादा किया। साथ ही आवश्यक स्टॉपेजों पर ट्रेनों के ठहराव की भी बात कही।
बुलंदशहर में एक दिसंबर से शुरू हुए इज्तमा में लाखों लोग शामिल हो रहे हैं। रविवार को भी वाहनों में सवार मुस्लिम समाज के हजारों लोग हापुड़ होते हुए बुलंदशहर के लिए रवाना हुए। बाइक, गाड़ियों पर युवाओं ने राष्ट्रीय ध्वज लगाया हुआ था। रविवार को भी पूरे दिन यही सिलसिला लगा रहा। इसके कारण सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस के साथ मुस्लिम समाज के लोग हर चौराहे और मोड़ पर खड़े होकर यातायात को व्यवस्थित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उधर, रविवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे के मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार हांडा ने मुस्लिम समाज के लोगों से वार्ता कर उन्हें बेहतर सुविधा का आश्वासन दिया। साथ ही आवश्यक स्टॉपेज पर ट्रेनों के ठहराव की भी बात कही। व्यवस्था बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने रेलवे स्टेशन परिसर में शौचालय, पानी के टैंकर आदि की व्यवस्था करा दी है। रविवार को नगर पालिका के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत समेत पार्टी के पदाधिकारी व सभासद व्यवस्था बनाने में मुस्तैद रहे। लोगों को फल आदि का वितरण भी किया।
-जमकर हो रही झंडों की बिक्री-
इज्तमा में शामिल होने जा रहे लोग अपने वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज लगा रहे हैं। इसके चलते नगर में जगह जगह तिरंगा बिक्री के स्टॉल लगा दिए गए हैं।
-गाड़ियों की छतों पर भी कर रहे सफर
इज्तमा में शामिल होने के लिए जन सैलाब बुलंदशहर की ओर जा रहा है। ऐसे में बसों की छतों पर बैठकर भी लोग सफर करने से नहीं चूक रहे हैं।
-चिकित्सा शिविर, खानपान की भी सुविधा
नगर में जगह जगह चिकित्सा शिविर व खानपान के लिए लिए कैंपों का आयोजन किया जा रहा हैं। यहां लोगों को बेहतर सुविधा मिल रही है। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन ने भी रविवार को फलों का वितरण किया। रविवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सेवा करने वालों में मुख्य रूप से आमिर, साजिद, अब्दुल मलिक, आबिद नबी, जाकिर हुसैन, ब्रिजु सभासद, प्रवीण सेठी, हाजी हाकमीन, महेश तोमर आदि मौजूद रहे। इनके अलावा भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग रेलवे स्टेशन, तहसील चौपला, संजय विहार पुलिस चौकी, असौड़ा की पैठ पर मार्ग निर्देशन और यातायात व्यवस्था में लगे हैं।