फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Sun, 19 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव अच्छेजा के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिलखुवा के गांव चंदपुरा निवासी प्रवीन शनिवार दोपहर को किसी काम से हापुड़ जा रहा था। जब वह गांव अच्छेजा के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजन को सूचना दे दी है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन ने तहरीर दी है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


संविदा सफाई कर्मी ने लगाया आरोप
हापुड़। नगर पालिका में तैनात एक संविदा सफाई कर्मचारी नरेंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि एक वर्ष पूर्व पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से उसने तीन लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। इसके बदले उसने उसे चैकबुक हस्ताक्षर कर सौंप दी थी। अब आरोपी चेक द्वारा उसकी प्रत्येक माह का वेतन निकाल लेता है। जबकि उसकी धनराशि उसे वापस दी जा चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed