फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   15 lakh devotees taken dip in Garhmukteshwar Ganga fair of Hapur

गढ़मुक्तेश्वर गंगा मेले में आस्था का सैलाब: 15 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sun, 02 Nov 2025 07:13 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 02 Nov 2025 07:13 PM IST
सार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले में लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। आठ किलोमीटर क्षेत्र में सजा मेला आस्था, परंपरा और मनोरंजन का संगम बना है। हर-हर गंगे के जयकारों से क्षेत्र गूंज रहा है, जबकि प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है।

विज्ञापन
15 lakh devotees taken dip in Garhmukteshwar Ganga fair of Hapur
गढ़मुक्तेश्वर गंगा मेले में आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए श्रद्धालुओं का आना अब भी जारी है। श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर गंगा मेले की ओर बढ़ रहे हैं। मेला मार्ग पर सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां नजर आ रही हैं। रविवार की रात तक करीब 15 लाख से अधिक श्रद्धालु गढ़मुक्तेश्वर पहुंच चुके हैं। मेले में विभिन्न संस्कृतियों के रंगों के साथ-साथ पुरानी परंपराओं और आधुनिकता की झलक दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


गंगा तट पर अब गंगा मैया के दर्शन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। करीब आठ किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला मेला रंग-बिरंगे तंबुओं से सज चुका है। लाखों श्रद्धालु पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक के लोग अपने डेरे लगाए हुए हैं। बच्चों और युवाओं के लिए मेले में चाट-पकौड़ी का आनंद आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दो दिन बाद यहां पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा, जबकि मंगलवार की शाम दीपदान कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


मेले में श्रद्धालुओं की चहल-पहल देखने लायक है। हर-हर गंगे के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है। कई टेंटों में ढोल की थाप पर लोग झूमते नजर आ रहे हैं, तो कहीं जादूगरों के करतब श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। मौत के कुएं और झूले मनोरंजन का केंद्र बने हुए हैं। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु भजन-कीर्तन कर रहे हैं और अपने डेरों में पहुंचकर खिचड़ी का स्वाद ले रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, मुख्य स्नान के लिए लगभग 15 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूलों पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर नाव, झूले, मौत का कुआं और जादू के खेल देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मनोरंजन क्षेत्र में पुलिस भी सक्रिय है। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी है, वहीं बच्चे फिरकी, गुब्बारे, पपीहा और बांसुरी बेचने वाले फेरीवालों के बीच उत्साहित नजर आ रहे हैं।

पुलिस की विभिन्न टीमों का निरीक्षण
देश-विदेश में हो रहे आतंकी हमलों को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर सेक्टर और घाट पर पुलिस थाने और चौकियां बनाई गई हैं। डॉग स्क्वॉड की टीमें भी लगातार निगरानी में हैं। गंगा घाटों और मेले के विभिन्न सेक्टरों में तलाशी अभियान जारी है। मेटल डिटेक्टर से श्रद्धालुओं के सामान की जांच की जा रही है। डीएम अभिषेक पांडे और एसपी ज्ञानंजय सिंह स्वयं मेला स्थल पर डेरा डाले स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।


महिलाओं की वीडियो बनाने पर कार्रवाई
पुलिस प्रशासन ने मेले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती है। गंगा स्नान करती महिलाओं की वीडियो या फोटो खींचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वॉच टावर से मनचलों पर नजर रखी जा रही है। महिलाओं की फोटो लेते पकड़े जाने पर सीधे जेल भेजा जाएगा। महिला घाटों के आसपास सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed